The Hum Hindustani Poetry Podcast
यह एपिसोड 10 का हिंदी संस्करण है। हम हिंदुस्तानी वर्कशॉप्स के दौरान कितनी ही अलग आवाज़ें सुनने में आयीं. इस पॉडकास्ट श्रंखला के आख़िरी एपिसोड के लिए हमने उन जुदा आवाज़ों को बुन कर एक कविता बनायी है. ये एक साझे से बनी कविता है. इसे हमने आज़ादी के ख़याल पर की गयी exercise से बच्चों के एक-एक लाइन के जवाबों को जोड़ कर बनाया है. बच्चों की ख्वाहिशें घर में आज़ादी से ले कर बाहरी दुनिया में मनचाहे तरीकों से जीने तक फैली हुयी हैं. उनकी ख्वाहिशों के इस गुच्छे को सुनिए. शायद इसमें आपको अपने कोई ख़याल और अहसास मिल जाएँ. ये हमारे पॉडकास्ट का आख़िरी एपिसोड है. लेकिन, हम सबको अपने जटिल और गूंथे हुए इतिहास को समझने की साझी कोशिश जारी रखनी होगी. हम उम्मीद करते हैं कि आपके लिए इस पॉडकास्ट ने खुद से परे अनुभवों और दुनियाओं पर ख़याल करती एक ज़मीन तैयार करी होगी. बच्चों की बातें और उनकी आवाज़ हमे इस अनेकता को देखने, उसे मज़बूत करने और उसका जश्न मनाने के लिए प्रेरित करते हैं. बस, इसी ख़याल का नाम है - हम हिंदुस्तानी | अतिथि के बारे में संपूर्णा चटर्जी लेखक, अनुवादक, सम्पादक और शिक्षक हैं | वो बच्चों और नौजवानों, दोनों के लिए लिखती हैं | उन्होंने विभिन्न भाषाओं के विभिन्न लोगों के साथ कविता लिखने पर काम किया है | उनकी 21 में से 9 किताबें बच्चों और युवाओं के लिए हैं | इनमें भयबाच्याका एंड अदर वाइल्ड पोयम्स (स्कॉलैस्टिक, 2019) ,जो की वेल्श कवि युरिग सेलिस्बरी के साथ हैं; ऐला द गर्ल हु इंटरड द अननोन (स्कॉलैस्टिक, 2013), द फ्रायड फ्रॉग एंड अदर फनी फ्रीकी फूडी फैस्टी पोयम्स (स्कॉलैस्टिक, 2009); एक रचनात्मक पुनर्कथा का संग्रह, द ग्रेटेस्ट स्टोरीज़ एवर टोल्ड (पेंगुइन, 2004) | वयस्कों के लिए उनकी किताबों में शामिल हैं: बम्बई मुम्बई, डर्टी लव (पेंगुइन, 2013) प जो की एक कहानी संग्रह है और कुल मिलाकर ग्यारह कविता की किताबें जिसमें सबसे हाली रही अनमेपेबल पोयम्स (पोएट्रीवाला, 2023) | संपूर्णा ने सुकुमार राय के कविताओं और गद्यों का अनुवाद भी किया है, वर्दीगुरडीबूंम (पफिन क्लासिक) | जॉय गोस्वामी की गद्य कविता आफ्टर डेथ कम्स वाटर (हार्परकॉलिंस, 2021) की तारीफ़ “जीती जागती, बनती फूलती जेम्स जॉयस सरीखी अंग्रेजी रचना” के रूप में की गयी है | वो आई. आई. टी. बम्बई के आई. डी. सी में छात्रों को लिखना सिखाती हैं | आप उन्हें इंस्टाग्राम @ShampooChats पर ढून्ढ सकते हैं | प्रोजेक्ट के बारे में अधिक जानकारी के लिए हमें Instagram पर फॉलो करें @themagickeycentre या हमारी वेबसाइट पर जाएँ hum-hindustani.in CREDITS The Hum Hindustani Poetry Podcast is a production of The Magic Key Centre for the Arts and Childhood. Conceived, Written, and Hosted by Samina Mishra Poems read by Aanvi, Arudra, Danyal, Haniya, Ishanvi, Labina, Lakshmi, Kashvi, Kyra, Rohan, Ronish, Samaa, Sarah, Sediqa, Ulfa Children reading the poems mentored by Anannya Tripathyi Studio recordings Amartya Ghosh, Quarter Note Studios Music Shireen Ghosh Vocals Ishaan Chintamani Artwork Alia Sinha Additional Research Rhea Kuthoore Co-Writer S Gautham Hindi Translation Tazeen Ali Produced by Vaaka Media Acknowledgements Anannya Tripathyi Gaurav Chintamani Priya Mathews Shikha Sen Simurgh Centre TESF India All the children who participated in the Hum Hindustani workshops and wrote the poems Support for this podcast comes from Rohini Nilekani Philanthropies. The Hum Hindustani research project is part of TESF India.
21 episodios
Comentarios
0Sé la primera persona en comentar
¡Regístrate ahora y únete a la comunidad de The Hum Hindustani Poetry Podcast!